


भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा) ! बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के खेडलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रविवार रात्रि ग्रामीणो द्वारा सामुहिक रूप से हनुमान मंदिर पर ऐतिहासिक दीपावली महोत्सव लगभग दो सौ छोटे बड़े वाहनों की सामुहिक पुजा कि गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे
खेडलिया गाव के लोगों ने इस बार बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व बेहद ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाया गया। गाँव के समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक उल्लास के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।
समाजसेवी नारायण गाडरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का आयोजन अद्भुत और अभूतपूर्व रहा, जिसमें पूरे गाँव ने मिलकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस भव्य महोत्सव में डीजे साउंड सिस्टम की गूंज के बीच गाँव के सभी लोग एक ही स्थान पर एकत्रित हुए।
भव्य वाहनों की सामूहिक पूजा की।
इस उत्सव का सबसे मुख्य आकर्षण वाहनों की सामूहिक पूजा रही। पूरे विधि-विधान के साथ गाँव के सभी वाहनों का पूजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में वाहन शामिल हुए:
लगभग 42 ट्रैक्टर, 24 कारें, 120 से अधिक मोटरसाइकिलें (बाइक्स), गाजे-बाजे और डीजे-साउंड की धुनों के साथ हुए इस सामूहिक पूजन में पूरा गाँव झूम उठा। पूजन के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयाँ दीं, मुँह मीठा कराया और इस अनूठे आयोजन के जरिए क्षेत्र में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।








Users Today : 15