
कार्यालय अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, उदयपुर संभाग ( राजस्थान) में भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई
उदयपुर 6 नवंबर।आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने और आमजन को आयुर्वेद से लाभ दिलाने की विभागीय योजनाओं से लोगों के रोगों का उपचार एवं स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सकती है इसके लिए आमजन को आयुर्वेद को आत्मसात करना पड़ेगा और आयुर्वेद के चिकित्सकों को और अधिक समर्पित भाव से कार्य करना होगा।
उक्त विचार आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.रमेश चंद्र बैरवा ने धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक कार्यालय में आयोजित धन्वंतरि पूजा अर्चना के दौरान कहे और सब के स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की।
संभाग के डॉ.मनोज भटनागर ने भगवान धन्वंतरि और आयुर्वेद के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।सहायक प्रशासनिक अधिकारी तरुण पंड्या,पुष्कर डांगी, कन्हैयालाल,अरुण मेघवाल इत्यादि मौजूद थे। यह जानकारी डॉ.मनोज भटनागर ने दी!








Users Today : 95