Home » मावली » तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर सोमवार 12 अक्टूबर से आयोजित होगा

तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर सोमवार 12 अक्टूबर से आयोजित होगा

Oplus_16777216

मावली ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में 12 अक्टूबर सोमवार से तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न प्रकार की वात व्याधियों  यथा माइग्रेन,शिर शूल,कटी शूल, संधि शूल, पक्षाघात, स्कंध शूल,एवं विभिन्न प्रकार की जीर्ण व्याधियों का पंच कर्म चिकित्सा द्वारा उपचार किया जायेगा। सुविधा के लिए रोगी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लावे।
शिविर का समय प्रातः 9.30 से दोपहर 2.0 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी !

Leave a Comment