Home » भींडर » विश्व वृद्धजन दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ

विश्व वृद्धजन दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ

Oplus_16908288

भींडर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!विश्व वृद्धजन दिवस पर हुआ रामाश्रय कैम्प-स्थानीय गुलाब सिंह शक्तावत राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व वृद्धजन दिवस 1 अकटुम्बर गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया,जिसमे 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और जांच की गयी,शिविर में फिजिशियन,अस्थि रोग,फिजीयोथेरापिस्ट के साथ साथ अन्य विशेषज्ञ जिसमे नाक कान गला विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ    की सेवाएं उपलब्ध रही।। चिकित्सालय प्रभारी डॉ राजीव आमेटा ने बताया कि इस शिविर में कई वरिष्ठ नागरिक पहुँचकर इस सेवाओं का लाभ लिया। ये जानकारी चिकित्सालय के रामाश्रय प्रभारी फिजीयोथेरापिस्ट डॉ बहादुर सिह ने दी। शिविर में 102 मरीज़ों की जांच और उपचार किया गया। इस अवसर पर फिजिशियन डॉ राजीव आमेटा, हड्डिरोग विशेषज्ञ डॉ राकेश सैनी, डॉ मुकेश काबरा, डॉ मुकेश शर्मा ,नाक,कान गला विशेषज्ञ डॉ नीरज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा खरवास के साथ साथ  योगाचार्य अक्षय शर्मा  रामाश्रय नर्सिंग प्रभारी हेमंत सोनी, ज्योति मीना,चंचल पटेल,भूपेंद्र  कुमार, विशाल, धीरज,सुरेंद्र ने भी अपनी सेवाएं दी।

Leave a Comment