Home » भींडर » पंचायत समिति भींडर क्षेत्र के राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन

पंचायत समिति भींडर क्षेत्र के राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन

Oplus_16908288

कमीशन बढ़ाने, लंबित कमीशन का शीघ्र भुगतान और छीजत लागू करने की मांग, राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन

वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!पंचायत समिति भिंडर क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं एवं डीलरों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी भिंडर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में डीलरों ने लंबे समय से लंबित कमीशन एवं मार्जिन मनी का शीघ्र भुगतान कराने तथा बढ़ती महंगाई, किराया, बिजली, परिवहन एवं अन्य खर्चों को देखते हुए कमीशन में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग की।
डीलरों ने खाद्यान्न के परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग, भंडारण एवं वितरण के दौरान होने वाली प्राकृतिक कमी को देखते हुए प्रति क्विंटल एक किलो अथवा एक प्रतिशत छीजत (हैंडलिंग लॉस) का प्रावधान करने की मांग की। साथ ही प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध कराने की मांग रखी।
ज्ञापन में पीओएस मशीन में गलत स्टॉक की समस्या का भौतिक सत्यापन कर समाधान करने, मृत्यु, विवाह एवं पलायन से संबंधित नामों को समय पर अपडेट करने तथा सर्वर या पीओएस की तकनीकी समस्या के कारण राशन से वंचित पात्र उपभोक्ताओं को अगले माह राशन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
डीलरों ने मांग की कि राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उनकी आर्थिक एवं व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है। ज्ञापन की प्रतिलिपि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिला रसद अधिकारी उदयपुर को भी भेजी गई
इस दौरान  अध्यक्ष विजय प्रकाश वडाला, महामंत्री भगवान लाल शर्मा, वित्त मंत्री नरेंद्र अहीर, गणेश जी खटीक, चेतन जैन, नयनचंद  भोई, शंकर लाल खटीक, चंपालाल कुम्हार सहित पंचायत समिति भिंडर क्षेत्र के कई उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment