

जय जवान-जय किसान नारा देश की शक्ति का मूल मंत्र है: डॉ.भटनागर
उदयपुर ! अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा उदयपुर की ओर से राष्ट्र गौरव, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के उपलक्ष में पूर्व संध्या पर “देश के लिए जिये लाल बहादुर शास्त्री” विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन*यहां हिरण मगरी सेक्टर 14 में हुआ।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। ‘जय जवान – जय किसान’ का उनका नारा आज भी देश की शक्ति का मूलमंत्र है।
महामंत्री मनीष भटनागर ने बताया कि शास्त्री जी ने कठिन परिस्थितियों में देश को नेतृत्व दिया और कायस्थ समाज को उन पर गर्व है।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना कुलश्रेष्ठ ने कहां कि शास्त्री जी का व्यक्तित्व महिला सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरणा है।
संरक्षक डॉ. राजकुमार कुलश्रेष्ठ ने शास्त्री जी के जीवन के ऐतिहासिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार माथुर ने कहा कि शास्त्री जी जैसे महापुरुषों के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र के गौरव को नमन करते हुए 2 अक्टूबर को उनकी जयंती को गरिमामय रूप से मनाने का निर्णय लिया गया !








Users Today : 0