
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आयुर्वेद विभाग द्वारा गुरुवार को जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारनगर कान जाच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 62 बच्चों की जाचे कि गई।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि मध्यकर्णशोथ (Otitis media) कान के मध्य भाग में होने वाला संक्रमण या सूजन है, जो आमतौर पर सर्दी या श्वसन संक्रमण के कारण होता है।जिसका सही समय पर उपचार नहीं होने पर ऑपरेशन तक हो सकता है। उक्त शिविर में आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा और योग प्रशिक्षक ममता जाट ने सहयोग किया।








Users Today : 12