
भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दरखा में आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय 17/19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता में शाहपुरा व बनेड़ा की 17 वर्ष आयु वर्ग में 8 टीमों ने तथा 19 वर्ष आयुवर्ग में 7 टीमों ने भाग लिया । तीन दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयुवर्ग में रा.उ.मा.वि. कुण्डियाँ कला विजेता रही और 19 वर्ष आयुवर्ग में रा.उ.मा.वि.रायला विजेता रही। प्रतियोगिता का समापन समारोह नरेन्द्र कुमार रेगर मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता संस्थाप्रधान भंवर लाल तेली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे पुर्व सरपंच अजय सिंह राठौड़ रहे। अतिथियों ने कहा कि खेलों से अनुशासन, नेतृत्व व संघर्ष करने की भावना बढती है । उन्होने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की । समापन कार्यक्रम में नारायण लाल गुर्जर, प्रताप सिंह राठौड़, राधेश्याम पारीक, नरेन्द्र सिंह राठौड़, रामपाल सोलंकी, राधेश्याम कुमावत, विभागीय प्रतिनिधि विनोद कुमार शर्मा, सांवर लाल कुमावत, गोपाल कुमावत मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन गणपत लाल कोली ने किया ।








Users Today : 10