
मावली 31 अगस्त 2026, ! 24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर के निर्देशन में पालीवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री ताका जी बावजी मंदिर साकरोदा में 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा!
सम्मान समारोह को विधिवत रूप से आयोजित करने हेतु 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर के पदाधिकारियों एवं पालीवाल फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया! सेवा समिति अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल की अध्यक्षता में व लक्ष्मी लाल पालीवाल एवं मांगीलाल पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में सेवा समिति महामंत्री भगवती लाल पालीवाल के द्वारा बैठक के एजेंडा प्रस्तुत किया गया!
पालीवाल फाउंडेशन के चेयरपर्सन जगदीश चंद्र पालीवाल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन के संदर्भ में भोजन ,टेंट, साउंड, पुरस्कार, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की!
अतिथियों का स्वागत सुखलाल पालीवाल, कन्हैयालाल पालीवाल, विनोद शर्मा, विजेश पालीवाल, राधेश्याम जोशी, नितिन पालीवाल, अनिल पालीवाल, किशन पोस्टमैन व ओमप्रकाश पालीवाल के द्वारा किया गया!
प्रतियोगिता आयोजन के संदर्भ में समारोह संयोजक देवीलाल पालीवाल के द्वारा सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों की सूची के बारे में जानकारी प्रस्तुत की!छगन लाल पालीवाल पिपलांत्री, सत्यनारायण पालीवाल सालोर के द्वारा समारोह आयोजन के संदर्भ में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये!
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन उपाध्यक्ष ओंकार लाल पालीवाल, संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल, चंद्रकांत पालीवाल ओडन, जानकी लाल व्यास, सत्यनारायण पालीवाल, सुरेश पालीवाल, धर्मनारायण पालीवाल जावद,
कोतवाल जी देवीलाल पालीवाल, राजेश पालीवाल धोइंदा, गिरिराज व्यास मुंडोल , खुमाणजी भैसाकमेड, गिरीश पालीवाल धोइंदा वह नरेश पालीवाल उसर उपस्थित थे!
सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए बैठक को विराम दिया गया!








Users Today : 9