



जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में टीलाखेड़ा की छात्रा शोभा भोई ने हासिल किया उदयपुर जिले में प्रथम स्थान।
उदयपुर। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 4, उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीलाखेड़ा की कक्षा 12वीं की छात्रा शोभा भोई ने संपूर्ण उदयपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं ब्लॉक का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में शोभा भोई के निबंध का विषय पारंपरिक शिक्षा ऑनलाइन से बेहतर, तपोवन पद्धति श्रेष्ठ एवं ऑनलाइन शिक्षा के दुष्प्रभाव पर आधारित था। शोभा ने अपने विचारों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए तपोवन पद्धति एवं पारंपरिक शिक्षा की श्रेष्ठता को रेखांकित किया तथा ऑनलाइन शिक्षा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के सभी ब्लॉक से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिनमें शोभा भोई ने अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, कई शिक्षाविद व प्रभारी प्रत्यूष जैन, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छात्रा शोभा भोई की इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों ने शोभा भोई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी !








Users Today : 13