Home » भीलवाड़ा » नगर पालिका बनेडा में टिकट आवेदन के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

नगर पालिका बनेडा में टिकट आवेदन के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जी जाट के निर्देशानुसार शाहपुरा-बनेड़ा विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर के नेतृत्व में नगर पालिका टिकट आवेदन के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा टिकट के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं संभावित उम्मीदवारों के आवेदन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

नरेन्द्र कुमार रेगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर पालिका चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आमजन से बेहतर संवाद के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में शाहपुरा कॉग्रेस ब्लॉक महावीर कुमावत,पुर्व संरपच अजय कुमार सिंह,मनोज जाट,नरेन्द्र गुर्जर,कैलाश भाटी,मुराद,अरुण देराश्री राहुल माली,चान्दमल नायक,इब्राहिम पठान,आदि कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं टिकट के इच्छुक दावेदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं एकजुटता दिखाई दी।

Leave a Comment