
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आगामी त्योहारों को लेकर के पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई ।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी हरियाली अमावस्या ,राखी ,जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही थाना प्रभारी ने उपस्थित सदस्यों को यातायात के नियमों का पालन करने हेलमेट का उपयोग करने सोशल मीडिया पर किसी भी मैसेज आदि को बिना पुख्ता जानकारी शेयर नहीं करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक पुर्व उप सरपंच देबी लाल माली पेशनर्स मंच के तहसील अध्यक्ष नियाज मोहम्मद सिलावट दीपक वैष्णव जीवन बैरवा रामप्रसाद गुर्जर इमरान अंसारी अनिल धावा सहित अन्य जने उपस्थित थे।








Users Today : 18