Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के सरदार नगर में चारागाह भूमि पर अवैध बस्ती को हटाने के सम्बन्ध में ज्ञापन

बनेड़ा के सरदार नगर में चारागाह भूमि पर अवैध बस्ती को हटाने के सम्बन्ध में ज्ञापन

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सरदारनगर ग्राम पंचायत मुख्यालय की चरागाह भुमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर के बाहरी लोगों द्वारा बसाई गई। अवैध बस्ती को हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
       सरदारनगर पुर्व सरपंच रविशंकर गिरी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि सरदारनगर ग्राम में महाबली अखाड़ा के आगे चरागाह में एक अवैध बस्ती बसी हुई है। जिसमें बाहरी राज्यों के साथ ही आसपास के लोग बसे हुए हैं। जो कि बजरी माफियाओं और भु माफियाओं से मिल जुलकर के सरदारनगर के आसपास अवैध रूप मिट्टी और बजरी खनन करके चरागाह में पेड पौधों को नष्ट करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भुमाफिया चरागाह और बिलानाम भुमि पर लगभग दस बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चुके हैं। लगातार चरागाह भुमि पर हो अतिक्रमण के कारण पशु पालकों को अपने पशुओं को चराने में काफ़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के दौरान  एडवोकेट राजू डिडवानिया,मदन गिरी,राम लाल  कुमावत,राजू  जाट, बद्री लाल माली,हरि  कुमावत, खाना  भील,मेवाराम कुमावत, गोपाल  तेली,गणेश तेली,गोविंद माली,नारायण माली,राजेश जाट, रामनारायण कुमावत,रामपाल कुमावत,अमित तेली, पप्पू जाट सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे ।

Leave a Comment