
मावली। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर आगमन के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा के संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ के माध्यम से ज्वलन्त शिक्षक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित शिक्षकों को उनके गृह जिलों में समायोजित करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तुरन्त करवाकर राहत प्रदान करने, पदोन्नत प्राचार्य एवं उप प्राचार्य की काउंसलिंग करवाकर शीघ्र पदस्थापन करने एवं नव पदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण भी शीघ्र करने की मांग की गई। सभी समस्याओं के समाधान हेतु संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ से सकारात्मक वार्तालाप हुआ। ज्ञापन देते समय जिला संगठन मंत्री डॉ. हेमन्त मेनारिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा, अतिरिक्त जिला मंत्री विनोद गदिया सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM खण्ड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने दी।








Users Today : 3