Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम किया

बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम किया

Oplus_16908288

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत 2 अगस्त रविवार को प्रात : 7 से 8 बजे तक बनेड़ा भीलवाड़ा रोड पर स्थित मोक्ष धाम के बाहर स्थित पशुओं के पानी पीने की पो की सफाई की गई, व 8:15 से 9:15 बजे , तंवरा का खेड़ा अमरपुरा में लापिया रोड पर ,जाटों के कुए के बाहर पो की सफाई की सुल्तानगढ़ में बरन रोड पर कोडलाइ में नाले के पास पो की सफाई की गई
         सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा हटाकर व काई को खुरचकर एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, बालू राम डीडवानिया, श्यामलाल प्रजापत ,रमेश चंद्र गुर्जर, शांतिलाल धावा, अभय सिंह शेखावत ,बाबूलाल आचार्य ,राजेंद्र कुमार , देवीलाल माली, सोहनलाल बेरवा, नंदकिशोर माली, बालकृष्ण सोडाणी, सरदार सिंह कानावत ,राघव कानावत, दिनेश चंद्र रेगर, रमेश चंद्र कोली ,उमेश चंद्र छिपा, कालू लाल मीणा,  सत्यनारायण शर्मा,  मनोज काबरा, महादेव गुर्जर ,मिट्ठू लाल द्वारा सहयोग किया गया। वहीं तवरा का खेड़ा (अमरपुरा) में
लक्ष्मण माली, राजू लाल जाट, हजारीलाल जुजावरा ,गोपाल सुवालका, महादेव चौधरी, ने कार्य में सहयोग किया। आज 329 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।

Leave a Comment