Home » भींडर » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर आगमन, डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर आगमन, डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Oplus_16908288

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के नेतृत्व में अफीम किसानों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

डबोक/ भटेवर/ वल्लभनगर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के नेतृत्व में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक उदयलाल डांगी ने क्षेत्र के अफीम किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अफीम किसानों को राहत प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक डांगी एवं प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि अफीम किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर आवश्यक कदम उठाएंगी तथा जल्द ही इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्र के किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। इस अवसर पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment