
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! नगर पालिका मे चल रहे शहरी सेवा शिविर के फोलोअप शिविर में पट्टा प्रकरण का निस्तारण करते हुए फोलो अप में 65 वर्षिय बुजुर्ग को पट्टा प्रदान किया गया।
नगर पालिका मे चल रहे। शहरी सेवा शिविर 2026 के फोलोअप शिविर के दौरान शहरी क्षेत्रों के आमजन के मुलभूत कार्यो का त्वरित समाधान एवं भुखंडो के पट्टे जारी करने के लिए शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं शिविर में लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं नवीन प्रकरणों के लिए 21 जुलाई से 15 अगस्त तक फोलोअप शिविर चलाए जा रहे है।
शिविर में राज्य सरकार विभिन्न विभागों के समन्वय से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। वर्षो से पुश्तैनी पट्टे की समस्या से जुझ रहे। 65 वर्षिय बुजुर्ग मागी लाल को पुश्तैनी पट्टा अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चन्द्र तेली द्वारा प्रदान किया गया है!








Users Today : 0