
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा.!दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दांता पायरा चौराहे स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। आश्रम में चल रहे आठ दिवसीय महोत्सव का मंगलवार रात्रि विधिवत समापन हुआ।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह 10.15 बजे श्री श्री 1008 श्री खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका का पूजन हुआ। इसके बाद रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ यज्ञ हवन हुआ। यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। दोपहर 12.15 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इसके बाद आम भंडारे की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन किए। समाधि स्थल पर चरण पादुका के दर्शन किए। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने आश्रम के आसपास लगी दुकानों से अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की खरीदारी भी की।
वही इस अवसर पर आश्रम सुबह 8 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रक्तदान शिविर में बड़ी पांच टीमों ने मिलकर करीब 1477 यूनिट रक्त संग्रह किया। महोत्सव में मांडल विधायक उदयलाल भडाणा शामिल हुए। मंदिर ट्रस्ट की और से भामाशाहों का दुपट्टा ओढ़ाकर और तस्वीर भेंटकर स्वागत किया।
बुधवार रात श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक पं. आनंद कृष्ण शास्त्री द्वारा सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष और भगवान कृष्ण के बैकुंठ धाम प्रस्थान प्रसंगों का वाचन किया।
सरदार नगर ग्राम स्थित दादू द्वारा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मंहत रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। जोगियों के बाग, घाटी के हनुमान मंदिर और झालरा महादेव मंदिर में भी गुरु पुजन के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव धुमधाम से मनाया गया।
विधायक भडाणा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विधायक भडाणा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्रवासियों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक उदयलाल भडाणा ने भक्तों के साथ मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाया मेले जैसा नजारा देखने को मिला लोगे ने खरीदारी की तो बच्चो ने डोलर चकरी का आनंद लिया
कार्यक्रम में आश्रम के महंत रामदास महाराज सहित, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







Users Today : 5