Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में एंबुलेंस स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

बनेड़ा में एंबुलेंस स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के जोरावरपुरा गांव की एक प्रसुता को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाते समय बिच रास्ते में 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाने के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

  सोमवार को जोरावरपुरा गांव से 108 को कॉल आया की एक इमरजेंसी डिलीवरी है। जिस पर बनेड़ा 108 के पायलट मुर्शिद खान और एमटी एहसान अली तुरंत जोरावरपुरा पहुंचे। जहां से प्रसुता लहरी पत्नी गंगाराम भील (21)  को तुरंत 108 में लेकर बनेड़ा के लिए रवाना हुए।  इस दौरान बीच रास्ते में प्रसुता को दर्द अधिक बढ जाने पर  पायलट  खान ने गाड़ी रास्ते में रोककर और कंपाऊडर एहसान अली ने रास्ते में ही  डिलीवरी करवाई। इसके पश्चात जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित चिकित्सालय पहुंचाया है। परिवार मे एक बच्ची के जन्म लेने पर परिवार वाले बहुत खुश हुए पायलट मुर्शिद खान और और कंपाउंड एहसान अली को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment