

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुंशी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत औषधालय परिसर में बने हर्बल गार्डन का जीर्णोद्धार किया गया और औषधि गुणों युक्त पौधों का रोपण किया गया।डॉ सरफराज अली खान ने बताया है कि औषधीय पौधे हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करने और कई बीमारियों को ठीक करने में बहुत उपयोगी होते हैं, जैसे कि तुलसी, एलोवेरा और अश्वगंधा। इनका उपयोग सर्दी-जुकाम, घाव भरने और शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है।पौधों से प्राप्त औषधियों का उपयोग मानसिक रोग, त्वचा रोग, तपेदिक, मधुमेह, पीलिया, उच्च रक्तचाप और अनेक प्रकार रोगों के इलाज में किया जाता है।पौधे औषधियों का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं और विश्व स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हैं । औषधीय जड़ी-बूटियाँ या पौधे उपचारात्मक सहायक औषधियों का एक महत्वपूर्ण स्रोत माने जाते हैं। विश्वभर में स्वास्थ्य प्रणाली में औषधीय पौधों का उपयोग एक प्रमुख स्थान रखता है । इसमें औषधीय पौधों का उपयोग न केवल रोगों के उपचार के लिए, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य और स्थिति को बनाए रखने के लिए भी किया जाता है।







Users Today : 2