

मावली ! बडीयार रोड स्थित गरियावास इलाके के में डम्पर के चपेट में आकर एक बंदर की मृत्यु हो गई. जिसके बाद लोगों ने पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ बंदर की शव का अंतिम संस्कार किया. ग्रामवासियो के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया !
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप माना गया है. ऐसे में दिवंगत बंदर के पार्थिव शरीर पर एकरंगा और रामनामी चादर के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर के चरागाह भूमि पर अंतिम संस्कार श्रद्धापूर्वक किया गया !
बंदर के शवयात्रा में शामिल लोगों ने दी श्रद्धांजलि दी |अंतिम संस्कार के मौके पर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नंददास वैष्णव,दिनेश गुर्जर, भरत सिंह राव,योगेश गाडरी ,हीरा लाल लोहार,राजेंद्र लोहार,लोकेश लोहार, किशन गाडरी, बाबू लाल गुर्जर आदि मौजूद रहे !







Users Today : 3