Home » भीलवाड़ा » अमावस्या पर सोमनाथ गौशाला सेवा संस्थान में हुआ पौधरोपण

अमावस्या पर सोमनाथ गौशाला सेवा संस्थान में हुआ पौधरोपण

Oplus_16908288

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आषाढ अमावस्या के पावन अवसर पर निकटवर्ती सरदार नगर गांव स्थित सोमनाथ गौशाला सेवा संस्थान में पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, युवाओं एवं गौसेवकों ने मिलकर पौधे नीम करंज शीशम गुलमोहर पीपल जामुन सहित अन्य किस्मों के सौ छायादार पौधे
लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है और गौशाला परिसर हराभरा एवं स्वच्छ बनता है। संस्थान ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रकृति संरक्षण और गौसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment