
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल में बुधवार को बाइक के भेंस से टकरा जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरियाकलां निवासी कमलेश पिता सोहन बेरवा (19 ) गांव में ही अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इस दौरान अचानक सामने भैंस आने से बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार के गंभीर चोटें आई। जिससे परिजन उपचार हेतु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय हैतु रेफर कर दिया गया । मामले की सुचना पर
108 एंबुलेंस के पायलट प्रकाश चंद्र तथा नर्सिंग कर्मी इमरान मौके पर पहुंचे और घायल को महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया गया।








Users Today : 40