

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल के बामणिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया।
शिविर का संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने निरीक्षण कर के सभी विभागों कि प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए। सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक आमजन की समस्याओ का मौके पर निस्तारण कर के लोगों को राहत दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान 19 जनों को पट्टे वितरित किए गए। साथ ही बंटवारा सहित अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बाबू लाल विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा तहसीलदार संतोष सुनारीवाल पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया प्रधान प्रतिनिधि
विजेंद्र सिंह राठौड़ सरपंच संघ अध्यक्ष प्रधुम्न सिंह राठौड़ बनेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक के साथ ही विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।








Users Today : 40