Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के खातन खेड़ी राजकीय विद्यालय में शिक्षक कमी और कमरों की कमी को लेकर मुख्य गेट पर तक जड़ा

बनेड़ा के खातन खेड़ी राजकीय विद्यालय में शिक्षक कमी और कमरों की कमी को लेकर मुख्य गेट पर तक जड़ा

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल के खातन खेड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों रिक्त पड़े पदों एवं कमरों की कमी से परेशान छात्र छात्राओं ने विधालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में समझाइश के बाद बच्चों ने ताला खोला। विदित है कि खातन खेड़ी विधालय उ प्रा वि से माध्यमिक और उ मा विधालय में क्रमोन्नत होने के पश्चात भी उ प्रा वि की बिल्डिंग में ही संचालित हो रहा है। वर्तमान में विधालय में कक्षा एक से बारह तक की कक्षाओं में लगभग पौने चार सौ छात्र छात्राओं का नामांकन होने के साथ ही विधालय में केवल मात्र चार ही कमरे होने के कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे बरामदे में तथा पेड़ के नीचे बैठ कर के अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है । वहीं विधालय में केवल पांच का स्टाफ होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल के सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत होने के बाद भी अब तक विधालय में शिक्षकों के पद सृजित नहीं होने से विषयाध्यापको के पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही हैं। साथ ही खातन खेड़ी स्कूल पर तालाबंदी की सुचना पर पीईओ उपरेडा स्कूल से मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे ‌। तथा तालाबंदी कर के बैठे छात्र छात्राओं के साथ समझाइश कि । जिसके बाद स्कूल के गेट का ताला खोलने के बाद विद्यालय का संचालन सुचारू हो सका।

Leave a Comment