Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा नगरपालिका में संभागीय आयुक्त ने निरक्षण किया

बनेड़ा नगरपालिका में संभागीय आयुक्त ने निरक्षण किया

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! नगर पालिका में चल रहे शहरी सेवा 2026 का बुधवार दोपहर बाद संभागीय आयुक्त ने शक्ति सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया।
        संभागीय आयुक्त राठौड़ ने बुधवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित शिविर में पहुंचे। जहां पर विभिन्न महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा राजस्व  चिकित्सा विभागों के प्रतिनिधियों से विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कि । निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी बाबू लाल ईओ प्रकाश साहु पुर्व राजपरिवार के सदस्य गोपाल चरण सिसोदिया भी मौजूद थे।
पुर्व प्रधान प्रतिनिधि ने शिविर में आमजन के काम नहीं होने की शिकायत संभागीय आयुक्त से कि- पुर्व प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह राठौड़ पुर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक  आदि ने संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर के बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त शिविरो में आमजन के 136 के प्रकरण (नाम शुद्धिकरण) के छोटे मोटे काम भी  नहीं होने की बात कही। जिस पर संभागीय आयुक्त राठौड़ ने उपखंड अधिकारी को इस संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए। शिविर में आमजन के कार्यों निस्तारण करने के निर्देश दिए ।

Leave a Comment