Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के किशनावतों के महात्मा गांधी विद्यालय में नो ड्रग्स के दुष्प्रभाव विषय पर वार्ता का आयोजन किया

बनेड़ा के किशनावतों के महात्मा गांधी विद्यालय में नो ड्रग्स के दुष्प्रभाव विषय पर वार्ता का आयोजन किया

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका विद्यालय किशनावतो की खेड़ी में मंगलवार को से नो ड्रग्स के दुष्प्रभाव विषय पर वार्ता का आयोजन किया।
   युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति विषय पर आयोजित वार्ता में न्यायाधीश अभिषेक शर्मा द्वारा नो ड्रग्स विषय पर छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण वार्ता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के नशे से होने वाले विभिन्न बुरे परिणामों और  दुष्प्रभावो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए। नशा प्रवृत्ति से दूर रहने की बात बताई। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के दीप प्रज्ज्वलित करके के कार्यक्रम का आगाज किया । इस दौरान संस्था प्रधान राजेंद्र विजयवर्गीय वाइस प्रिंसिपल सरोज त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वार्ता के दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही विधालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का
संचालन व्याख्याता गोविंद वैष्णव द्वारा किया गया।

Leave a Comment