
भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया)!माय भारत उदयपुर के तत्वावधान में 6 जुलाई 2026 को, केदारेश्वर महादेव धर्मशाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राधा कृष्ण चौबीसा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में करिश्मा राणावत, दमयंती मेनारिया, लक्ष्मी जैन एवं राकेश श्रीमाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर लाल जोशी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राधा कृष्ण चौबीसा ने अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
करिश्मा राणावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और समर्पण का प्रतीक है, जबकि दमयंती मेनारिया ने उनके विचारों को आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुष्कर लाल जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में राष्ट्रप्रेम, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रामेश्वर लाल भट्ट ने किया। उन्होंने मंच संचालन के दौरान माय भारत के उद्देश्य, युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संगठन द्वारा संचालित विभिन्न जनहित एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उपस्थित युवाओं से माय भारत अभियान से जुड़कर सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।







Users Today : 0