
भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर पंचायत समिति क्षेत्र की बालाथल, गोटीपा, धमाणियां पंचायतों का दौरा कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह भीण्डर ने विभिन्न गाँवों में आयोजित सम्पर्क सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों कार्यकर्ताओं एवं किसानों को अपनी पंचायत मुख्यालय पर आयोजित सेवा शिविरों में जाकर समस्या समाधान की अपील की । अपरान्ह 4 बजे क्षेत्र के बडलिया गाँव में आयोजित बैठक में उन्होने पैमाईश कार्य के दौरान हुई त्रुटियों को सुधरवाने व अपनी भूमि की जानकारी रखने को कहा । बैठक की अध्यक्षता पूर्व पं. स. सदस्य खेमराज डांगी ने की तथा किसान नेता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य रुपलाल मेनारिया ने संबोधित किया । शाम 6 बजे से वाजमिया में बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधान भीण्डर श्री हरिसिंह सोनगरा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी श्री यशवंत सिंह झाला ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया । धमाणिया मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने गाँव में नालियों के अभाव में कीचड़ तथा अधूरी पुलिया की समस्या बताई, जिस पर पूर्व विधायक ने अधिकारियों से मिलकर समाधान करवाने को कहा । इसी प्रकार वाजमिया गाँव में पेयजल की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु उन्होने क्षेत्रीय सांसद महोदय से मिलकर समाधान कराने की बात कही । बडलिया गाँव के लोगों ने अपनी बिजली की समस्या के समाधान करवाने का निवेदन किया । उनको भी आगामी समय में जी.एस.एस. स्थापित करवाने को कहा । इस दोरान पूर्व विधायक के साथ कानोड़ के पूर्व पार्शद पारस नागौरी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाशंकर शर्मा, नारायण लोहार, देवी सिंह, श्याम लाल जैन समेत कई कार्यकर्ता साथ रहे । यह जानकारी प्रभाशंकर शर्मा ने दी!








Users Today : 24