Home » उदयपुर जिला » शायराना उदयपुर परिवार का निःशुल्क कवि सम्मेलन ,पांच जुलाई को ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित होगा

शायराना उदयपुर परिवार का निःशुल्क कवि सम्मेलन ,पांच जुलाई को ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित होगा

राष्ट्रीय स्तर के कवि करेंगे अपनी अपनी साहित्य शैली, अनेक जिलों से शिरकत करने पहुंचेंगे कवि

उदयपुर! शायराना उदयपुर परिवार का मासिक साहित्य समारोह पांच जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में रखा गया है
उक्त कार्यक्रम में साहित्यकार कविजन शायर कवि कवित्रीया निःशुल्क भाग ले रही है जिसमें चार जुलाई से पहले पंजीकरण कराना आवश्यक होगा राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ गढ़ नाथद्वारा प्रतापगढ़ खेरवाड़ा डूंगरपुर सिरोही उदयपुर से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

कार्यक्रम में नवोदित कवियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कवि शायरों द्वारा साहित्य लेखन और उसके प्रकटीकरण पद्धति पर सूक्ष्म दृष्टि से संवाद कार्यक्रम रखा जाएगा

कार्यक्रम प्रभारी आभा सिरसीकर ने बताया निःशुल्क साहित्य समारोह में किसी भी उम्र का प्रतिभागी भाग ले सकता है
श्रेष्ठ रचनाकारो को सम्मानित किया जाएगा और शायराना उदयपुर परिवार की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जावेगी
कार्यक्रम समन्वयक ललित गोयल के अनुसार
मौलिक रचना की हस्त लिखित कॉपी रचना कार को साथ लानी होगी
श्रेष्ठ रचनाकारो को सम्मानित किया जाएगा
आगामी आयोजित होने वाले निःशुल्क लिटरेचर फेस्टिवल के बारे जानकारी आमजन को बताई जाएगी!

Leave a Comment