Home » उदयपुर जिला » मेवाड़ अहीर समाज की 111प्रतिभाओं का मातृकुण्डिया में किया सम्मान

मेवाड़ अहीर समाज की 111प्रतिभाओं का मातृकुण्डिया में किया सम्मान

Oplus_16908288

लदानी (मेवाड़) ! मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार मातृकुण्डिया के सांवरिया जी मंदिर पाटोत्सव एवं
मेवाड़ अहीर समाज के छे: चौखला एवं मेवाड़ अहीर समाज कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में 111 प्रतिभाओं का सम्मान शुक्रवार को किया गया ।

मंदिर समिति के अध्यक्ष माधव लाल अहीर ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन शिक्षक रामेश्वर लाल अहीर जालमपुरा ने किया ।
गुरूवार रात्रि सतसंग आयोजित किया गया।
शुक्रवार सुबह हवन अभिषेक किया गया।
समारोह का श्याम लाल अहीर निवासी- कुरज द्वारा सरस्वती वंदना से शुभारंभ किया गया।
समाज के सभी छे: चौखलों के अध्यक्ष, मंदिर समिति के अध्यक्ष, शिक्षाविद अतिथियों का स्वागत समिति द्वारा तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
समाज के नव चयनित कर्मचारियों का भी तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, प्रशंसा पत्र, सांवरिया जी की तस्वीर, प्रमाण पत्र संधारण फाईल बैग भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
पिछले दो वर्षों में बोर्ड परीक्षा के 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम वाले प्रतिभाओं, खेल प्रतिभाओं का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।
समाज के 111 भामाशाह कर्मचारी/ अधिकारी परिवारों के सहयोग से 111 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र, उपरणा ओढ़ाकर,सांवरिया जी की तस्वीर, रिकॉर्ड संधारण फाईल बैग से नवाजा गया।
समारोह के मुख्य भामाशाह देवीपुरा की मांगी बाई अहीर को डॉक्टर कविता अहीर एवं अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र, शॉल ओढ़ाकर, उपरणा ओढ़ाकर, स्वागत अभिनंदन किया गया।
मांगी बाई अहीर ने इक्कीस हजार नकद एवं तीन तौला सोने के जैवर श्री सांवरिया जी मंदिर में भेंट किये थे।
शुक्रवार को उपस्थित समस्त संभागियों, प्रतिभाओं, भामाशाहों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं, महिलाओं, शिक्षाविदों कर्मचारीयों के कृष्ण भोग के आयोजनकर्ता भी मांगी बाई ही थे।

मालवा चौकी से हरिकिशन अहीर माल्याखेड़ी, आलोद से किशन लाल अहीर, मंगलवाड़ से नारायण लाल अहीर, मोरवन से जीवन अहीर, सुथारिया खेड़ा से पन्ना लाल अहीर, माताजी का खेड़ा से भंवर लाल अहीर, जालमपुरा से शंकर लाल व रामेश्वर लाल अहीर, मरमी माता से कैलाश अहीर, अडाणा से रतन लाल अहीर, मुरली धर अहीर,नाना लाल अहीर, रतन लाल अहीर,उपरेड़ा से उदय लाल अहीर, कविता अहीर,भुवाणा उदयपुर से चुन्नी लाल अहीर, कुरज से डालचंद अहीर, पिपली डोडियान से माधव लाल अहीर, लदानी से मोहन लाल अहीर, चुन्नी लाल अहीर, देवी लाल अहीर, मोनू अहीर, पिपली अहिरान से लेहरि लाल अहीर, रमेश चन्द्र अहीर, सकरावास से प्रकाश अहीर, सेवा निवृत्त अध्यापक ऊंकार लाल अहीर, देवी लाल अहीर थे। समाज के सैकड़ों महिला, पुरूष, विद्यार्थी, युवा, शिक्षक, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment