
गंगरार 25जून, जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीपुरा बीड़ जयपुर में हुआ। संगठन के संरक्षक मधुसूदन शर्मा व सत्यनारायण ओझा ने बताया कि निर्वाचन मण्डल को निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत प्रदेशाध्यक्ष के आवेदन प्रस्तुत करने के अंतिम समय 12:30 बजे तक एक मात्र जयराम का नामांकन प्राप्त हुआ । जिससे गहन जांच उपरांत सही व वैध पाये जाने पर निर्वाचन अधिकारी संयम जैन ने सत्र 2026 -27 के लिए जय राम को निर्विरोध राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया । संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम खटीक के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन में राज्य के 22 जिलों से भी अधिक जिलो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व संगठन के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने बाबत निर्वाचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।। निर्वाचन उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी संयम जैन् ने नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जय राम को संगठन के विधान के अनुसार शपथ ग्रहण कराई। इधर शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के संस्थापक व त्रिलोक सिंह ने बतोर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जय राम को बधाई देते हुए संगठन की रीति नीति, शिक्षक, शिक्षा व शिक्षार्थियों के हितार्थ साथ ही सामाजिक सरोकारों व रचनात्मक कार्यों के लिए संगठन के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से कर्तव्यनिष्ठ रह अपने अधिकारो की रक्षा करने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह में् नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जयराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर रह समर्पण भाव से संगठन की सेवा करते हुए उनकी उम्मीदो पर खरा उतरने के लिए वे संकल्पित रहेंगे। समारोह में नागोर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामदेव सिंह पूनिया, संगठन के संरक्षक मधुसूदन शर्मा पंचारिया, निर्वाचन कार्यक्रम के संयोजक जय नारायण कडेचा, प्रकाश चन्द्र धोबी, जगदीश चन्द्र शर्मा, गोपी किशन रावल, सुरेश चंद्र टेलर, यदुवेन्द्र खींची, रघुराज शर्मा ,, बृज मोहन सेन , भी सम्बोधित किया। संगठन के प्रदेश संरक्षक सत्यनारायण ओझा ने समारोह को संबोधित करते हुए निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता जाहिर कर आभार व्यक्त किया।








Users Today : 0