Home » अन्य » अग्निवीर दिनेश नायक का भव्य स्वागत

अग्निवीर दिनेश नायक का भव्य स्वागत

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सुल्तानगढ ग्राम के दिनेश नायक के भारतीय सेना में अग्निवीर मे चयन के पश्चात पहली बार गांव लोटने पर ग्रामीणो द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकाल कर पायरा चौराहे से सुल्तानगढ तक ले लाया गया।
    अग्निवीर की छह माह की ट्रेनिंग के पश्चात पहली बार गांव आने पर बुधवार को नायक का मित्रों परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर खड़ेश्वरजी आश्रम पायरा चौराहे
पर भारत माता की जय के जयकारों के साथ आतिशबाजी और डीजे पर बजते देशभक्ति गीतो के साथ माल्यार्पण और साफा बंधवाकर के स्वागत किया गया। इसके पश्चात डीजे और वाहन रैली के साथ दिनेश का स्वागत जुलूस रवाना हुआ। जो कि पायरा बरण होते हुए। सुल्तानगढ गांव पहुचा। जहाँ पर पुरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान सालरियाकला सरपंच प्रतिनिधि चांदमल पारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment