
मावली ! ब्लॉक स्तरीय 12वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जं के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश शिरवी ने की। मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह ,रोशन लाल सुथार ,नंद लाल खटवाड़, कैलाश गाडरी ,व्यापार मंडल सदस्य के साथ सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ,मावली के गणमान्य नागरिक एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि पतंजलि को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया ।नोडल अधिकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी एवं सभी को योग को निजी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के शुरूआत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का योग विषयक उद्वोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उसके उपरांत डॉ विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में भूपेन्द्र कुमार गाडरी किशन लाल डांगी ने सभी को योगाभ्यास कराया।बाद में भूपेन्द्र कुमार गाडरी के निर्देशन में मनमोहक योग नाटक प्रस्तुत किया।उसके उपरांत उपखण्ड अधिकारी जी ने योग की उपयोगिता बताते हुए निजी जीवन में नित्य योगअपनाने का आहवान किया। उसके पश्चात् सभी अतिथियों का उपराना पहना कर सम्मानित किया गया । अंत में डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से साहू हेतु एवं योगाभ्यास में शामिल होने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।योग में लगभग 500 महिला पुरुष शामिलित हुए । यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,नोडल अधिकारी ,वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली !








Users Today : 0