

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर कस्बे के मध्य पुराना चिकित्सालय भवन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खण्डहर मे तब्दील हो रहा है। मगर फिर भी चिकित्सा विभाग द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पुराना प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ( पीएचसी) का आधा हिस्सा वार्ड तथा क्वार्टर चिकित्सा विभाग की उपेक्षा और अनदेखी का शिकार हो रहा है। यहां पर लगी लोहे की जालिया तो लोग चुरा ले गए। वही वार्ड के खिड़की दरवाजे या तो टुट गए। असामाजिक तत्वों के शिकार हो चुके है। वही वार्ड परिसर में कचरे और गंदगी का अंबार लगा होने के साथ ही कंटिली झाड़िया उगने लगी है।








Users Today : 2