
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेडा उपखण्ड सर्किल के झाँतल गांव में गुरुवार को महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती और हल्दी घाटी विजय उत्सव के 450 वर्ष के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया।
महाराणा प्रताप सेवा समिति के कल्याण सिंह राणावत ने बताया की महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए संस्थान द्वारा प्रति वर्ष यह आयोजन क्षेत्र के अलग अलग गांवों में किया जाता है। इस अवसर पर झातंल गांव में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया । सभा में मुख्य वक्ता जगजीतेन्द्र सिंह ने हल्दीघाटी केयुद्ध में किस प्रकार maharana pratap की सामरिक विजय हुई उन तथ्यों से उपस्थित जन समुदाय को आगे करवाया ।करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार में महाराणा प्रताप के आदर्श ,चरित्र को अपनाने के लिए आह्वान किया गजराज सिंह राणावत ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र और उनके शौर्य त्याग और बलिदान की कथा से अवगत कराया ।कार्यक्रम में राजाधिराज बनेडा गोपाल चरण सिंह सिसोदिया ने हल्दी घाटी में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और वीरता के प्रदान सुनाए । अपने बताया की महाराणा प्रताप समूचे समाज के जन नायक थे । कार्यक्रम में भरत सिंह राठौड़, बबलू सिंह ठूमिया, हेमेन्द्र सिंह डाबला,हेमाद्रि सिंह काछोला, जयराज सिंह राठौड़ ने भी भाग लिया ।अंत में बलवीर सिंह राठौड़ ने उपस्थित जन समुदाय और आयोजनकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया ।








Users Today : 2