



मावली 16 जून ! निकटवर्ती गांव आसोलिया की मादड़ी की समग्र जनशक्ति के पर्यावरण चेतना को समर्पित ‘नीम नारायण संकल्प” कार्यक्रम के तहत सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी के हाथों कल्प वृक्ष का जोड़ा लगाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गांव के आबाल वृद्ध नर नारियों का उत्साह पूरे उफान पर था। समग्र जनशक्ति की तरफ से स्वागत उद्बोधन ठाकुर साहब सूरज सिंह जी एवं ठाकुर साहब बहादुर सिंह जी द्वारा किया गया। गांव के मुख्य स्वागतकर्ताओं में गोपाल सिंह जी, रतन सिंह जी,अनोप सिंह जी ,अर्जुन सिंह जी, नाहर सिंह जी, रोड सिंह जी, भीम सिंह जी, वीरभद्र सिंह जी, लाल सिंह जी, रूप सिंह जी,मान सिंह जी, भवानी सिंह जी, नरेंद्र सिंह जी, शंभू सिंह जी,एमान सिंह जी, जसवंत सिंह जी , शंभू सिंह जी, मांगीलाल जी सुथार, गोवर्धन जी सेन, भोपाजी रूप जी गायरी, भोपाजी भेरुलाल जी गायरी, भोपाजी खुमाजी भील, भोपाजी एरा जी भील , गेमर चंद जी भील एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा सांसद श्री जोशी का थाली मादल की मधुर ध्वनि से अगवानी करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।खचा-खच भरे देवरा वनी परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीमान जोशी ने कहा कि वृक्ष हमारे मित्र ही नहीं तो जीवन के आधार देवता हैं। उन्होंने कहा वृक्षारोपण गांव के सुखद भविष्य हेतु वर्तमान पीढ़ी का अखूट निवेश है। सांसद के आह्वान पर गांव के धार्मिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प कर्नल गुमान सिंह जी द्वारा सभा में सामूहिक रूप से दिलवाया गया। गांव के इस पुनीत संकल्प की सराहना करते हुए श्री जोशी ने इसे अन्य गांवों का प्रेरणा बिन्दु बताया। मुख्य अतिथि श्री जोशी ने कहा कि वृक्षों की सुरक्षा हेतु परिसर की दीवार निर्माण के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उनकी इस घोषणा का उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम वासियों द्वारा वृक्षारोपण एवं आगामी वर्षों में वृक्षों की देखरेख के लिए लगभग सवा लाख रुपए का स्वैच्छिक अर्थ संग्रह भी किया गया है। देवरावनी परिसर में नीम नारायण संकल्प के सघन वृक्षारोपण एवं धर्मराज बालोद्यान, युवकों की व्यायाम शाला एवं वृद्ध जनों के भ्रमण पथ की योजना की परिकल्पना भी ग्राम वासियों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सांसद श्री जोशी के अलावा विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जी पालीवाल, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष श्रीमान रोशन जी सुथार एवं अनेक राजनेता एवं समाज सेवी मंच पर उपस्थित रहे एवं सभा को संबोधित किया।








Users Today : 4