




मावली ! आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर के प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के तैयारी एवं जन जाग्रति हेतु योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास मावली स्थित प्राचीन बाई जी राज की बावड़ी पर कराया गया। इस वर्ष योग थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ( yoga for healthy ageing) रखी गई है। कल 16 जून 2026 को अखाड़ा हनुमान जी मंदिर नाथेला तालाब पर योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास 7 बजे से कराया जाएगा। योग प्रशिक्षक डॉ विनोद कुमार शर्मा, श्री भूपेन्द्र कुमार गाडरी, श्री किशन लाल डांगी एवं श्रीमती बबीता महात्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। प्रभारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने वर्तमान समय में स्वास्थ्य दृष्टिकोण से योग की महत्ती आवश्यकता बताई एवं नित्य योगाभ्यास करने एवं 21 जून 2026 को प्रातः 6.30 बजे से अपने नजदीकी योगाभ्यास स्थल पर योग करने का आह्वान किया।साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं आम जनता से अपने -२ मोबाइल पर योग संगम पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु निवेदन किया। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली ने दी!








Users Today : 3