Home » मावली » चिपीखेडा गाँव (मावली) में गृह-गृह गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन

चिपीखेडा गाँव (मावली) में गृह-गृह गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन

आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण
मावली, 10 जून 2026 ! उदयपुर जिले की मावली तहसील के अंतर्गत आने वाले चिपीखेडा गाँव में सात स्थानो पर ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत श्रद्धा और उल्लास के साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख, समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

अभियान के क्रम में ‘चिपीखेडा गायत्री प्रज्ञा मण्डल प्रभारी सावित्री गुर्जर’के सद प्रयासो से   हीरा लाल गुर्जर, वजाराम गुर्जर, मांगी लाल गुर्जर, लाल सिंह राजपूत, बद्री लाल गुर्जर, भगवान गुर्जर, प्यारी देवी गुर्जर  ने घरों पर मुख्य यजमान के रूप में देव-पूजन कर यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

यज्ञ को पूर्ण विधि-विधान और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न कराने में अनुभवी यज्ञाचार्यों की टोली का विशेष योगदान रहा। टोली में शामिल यज्ञाचार्यः  अजय सनाढ्य, घनश्याम साधक, श्याम सुंदर शर्मा, देवीलाल गुर्जर, हरीश दाधिच   और निलम दाधिच सभी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री मंत्र के महत्व और यज्ञीय जीवन शैली के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के  जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी और तहसील संयोजक खुमा राम गुर्जर का विशेष रूप से सहयोग रहा। उन्होंने चिपीखेडा गाँव में चल रहे इस अभियान तहत गाँव के हर घर तक गायत्री मंत्र व यज्ञीय परंपरा को पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?