
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा ),बनेड़ा !श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति ग्रामीण क्षेत्र मुख्यालय महुआ खुर्द की रविवार को सिंदरी के बालाजी श्री देवनारायण मंदिर पर समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया !
श्री सुरेश चंद्र शर्मा महुआ खुर्द ने बताया कि साधारण सभा के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नव गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नंदकिशोर आचार्य (उदलियास ) ,उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवारी (ढोकलिया ) तथा
भेरूलाल आचार्य (जोरावरपुरा ) ,कोषाध्यक्ष गोपाल लाल उपाध्याय (महुआ खुर्द) ,सचिव सुरेश चंद्र शर्मा (महुआ खुर्द)
तथा सह सचिव चंद्रशेखर शर्मा (आरजिया ) को मनोनीत किया गया !
समाज के वयोवृद्धि समाजसेवी रामकुमार उपाध्याय ने नई कार्यकारिणी को माला पहनकर बधाई दी !
सभा के अध्यक्ष सीताराम उपाध्याय ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया !
समिति के उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई दी।








Users Today : 0