Home » भींडर » भींडर में प्रजापति समाज के चुनाव संपन्न

भींडर में प्रजापति समाज के चुनाव संपन्न

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा )!सकल प्रजापति समाज चोखला भींडर की जनरल बैठक स्थानीय श्रीयादे प्रजापति भवन के सभागार में आयोजित की गई।
जिसमें सत्र चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की गई समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी सीए प्रवीण प्रजापति ने बताया कि चोखला की कमिटी के अध्यक्ष पद पर भभुत प्रजापति परसोली, सचिव पद पर रामेश्वर प्रजापति कुंथवास, कोषाध्यक्ष पद पर कैलाशचंद्र जाजपुरा बड़ीसादड़ी एवं श्रीयादे प्रजापति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर तुलसीराम प्रजापति बड़वाई, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल प्रजापति कानोड़ निर्विरोध चुने गए।
जबकि समाज के सचिव पद के लिए दिनेश कुमार प्रजापति बलिचा, प्रकाश प्रजापति भींडर एवं लोकेश प्रजापति पिपलिया ने नामांकन दाखिल किया।
इसके लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव करवाए गए जिसमें दिनेश प्रजापति विजेता रहे।
कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी सदस्य को शपथ ग्रहण करवाकर जनरल मीटिंग कर शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए सामाजिक सुधार के नवीन आयाम के लिए सुझाव दिए गए और नवीन पदाधिकारीयों ने समाज के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिज्ञा की।
बैठक का आरंभ समाज की कुलदेवी माँ श्री श्रीयादे की आरती के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित समाज जनो ने कार्यकारिणी के कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए समाज के विकास में नवीन आयाम प्रस्तुत करने के लिए सभी ने एकजुट होकर सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में सकल प्रजापति समाज चोखला भींडर के समस्त चौरासी गाँवों के सैंकड़ो लोगो सहित चुनाव कमिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन देवीलाल प्रजापति एवं कृष्णार्जुन पार्थ भक्ति ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?