
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा !बनेड़ा प्रीमियर लीग (BPL-2026) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।
ईगल क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों बनेड़ा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया , जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, भैरू सिंह राणावत, राजेन्द्र बोहरा, बालाराम खारोल, एसडीएम बाबू लाल , सम्पत माली, राजमल माली, कैलाश माली, भैरू लक्षकार, उपसरपंच देबी लाल , जगदीश खटीक, यासीन मोहम्मद छीपा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, खिलाड़ी उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि डॉ. बैरवा ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।








Users Today : 0