उदयपुर , ( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! दक्षिणी पश्चिमी मानसून केरलम (केरल) मे दक्षिणी भाग मे पहुँच चुका है। साथ केरल से महाराष्ट्र तक प्री मानसून से खण्ड वर्षा जारी रहेगी । उत्तर पश्चिमी भारत मे और राजस्थान पक्षिमी विक्षोभ के कारण हल्की खण्ड वर्षा और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर पूर्वी राजस्थान पर एक परिसंचरण बना हुआ है जिससे हवाओं कि गति मे अचानक बदलाव होगा और तेज गति से हवा चलेगी। दक्षिणी राजस्थान लेक्सिटी मे आने वाले चार दिनों तक मौसम यथावत बना रहने की संभावना है। जिसमे हवाओं की गति 20 से 50 km प्रति घण्टा हो सकती है। खण्ड वर्षा होगी तापमान यथावत बना रहेगा लेकिन वायु मण्डल मे नमी होने के कारण उमस वाली गर्मी का अहसास होगा। यह जानकारी डॉ. आर. एस . देवड़ा,सहायक आचार्य भूगोल ,गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय उदयपुर ने दी!








Users Today : 129