
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! नवगठित समेलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुर्जर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना के मुख्य आतिथ्य में रविवार को आयोजित हुआ।
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान गुर्जर समाज के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 150 छात्र छात्राओं के साथ ही अन्य मेधावी प्रतिभाओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान गुलाबपुरा नगरपालिका के पुर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर , OSD शंकर लाल गुर्जर (देवरिया)
गुर्जर समाज सुधार कमेटी के जिला अध्यक्ष नारायण लाल भड़ाना ,राधेश्याम भड़ाना पुर्व सीआर चेनू लाल , पुर्व सीआर रामप्रसाद गुर्जर ,सुरेश गुर्जर ,मुकेश गुर्जर ,देवराज गुर्जर ,शैतान गुर्जर ,अध्यापक महावीर गुर्जर ,राजेश गुर्जर चांदमल गुर्जर सहित बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे।








Users Today : 62