


उदयपुर ! 1 जून 2026 को मई माह में सेवानिवृत हुए समाज जनों को सालवी समाज महासभा द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब कि तस्वीरे एवं राष्ट्र संत कबीर साहब की पुस्तके भेंट कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया !कांकरोली( राजसमंद ) में आयोजित एक समारोह में (राजस्थान अकाउंट सर्विसेज) से सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी श्रीमान गोपी लाल जी सालवी का एवं दरीबा माइंस से सेवानिवृत श्रीमान प्रभु लाल जी सालवी का गेमेरपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भी बाबा साहब की तस्वीर एवं कबीर साहेब के साहित्य भेंट कर सम्मानित कर सम्मान प्रकट किया गया ! सम्मान समारोह के अवसर पर उदयपुर से गई सालवी समाज महासभा की टीम जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सालवी ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर जी के एवं राष्ट्र संत कबीर साहैब के मिशन को घर-घर पहुंचाने हेतु यह अभियान चलाया गया है जिसके तहत समाज के सेवानिवृत्त महानुभाव, विवाह कार्यक्रम के दौरान वर वधु को एवं विशिष्ट योग्यता रखने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में उच्च योग्यता वाले छात्र-छात्राओं को यह सम्मान देकर समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। इसके तहत 2026 तक हम घर-घर तक 1000 बाबा साहब की तस्वीरे एवं साहित्य पहुंचने का कार्य विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समय-समय पर करने का बीड़ा उठाया है इस काम में उदयपुर की सहयोगी टीम जिसमें सालवी समाज सेवा संस्थान उदयपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सांचौरा, श्यामलाल सालवी, एक्शन विद्युत विभाग के सत्यनारायण सांचौरा , दिनेश सालवी देवगढ़ ,गोपाल सांचौरा ,सौरभ खाटवाल , भंवरलाल भाटिया , भंवर लाल गोधा, राजेश सालवी पारसोली, दिनेश सालवी चित्तौड़गढ़ इत्यादि लोग सम्मान समारोह के अवसर पर मौजूद रहे ! भारी बारिश एवं तूफान के बीच भी सालवी महासभा के सदस्यों का इस तरह दूर दराज में गांव में जाकर वरिष्ठ जनों का सम्मान करना एक विशेष मायने रखता है। इस अवसर पर गेमेरपुरा निवासी प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ अंबेडकरवादी श्री लक्ष्मी नारायण सालवी रमन सालवी का भी ऊपरना पहना कर तस्वीरे भेंट कर सम्मान किया गया।








Users Today : 39