भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आगामी 5 जून 2026 को “वसुधैव हरितम् कार्यशाला” का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित ऊर्जा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
संस्थान के चेयरमैन सी. एस. राजू जाट बरन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी को सशक्त बनाने और जिले में संस्थान की गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
नियुक्त प्रभारियों में राहुल कुमार को भीलवाड़ा विधानसभा, आशाराम चौधरी को शाहपुरा विधानसभा, विजेंद्र सिंह शेखावत को कोटड़ी-जहाजपुर विधानसभा, बद्री लाल भील को रायपुर-सहाड़ा विधानसभा, विमल दमामी को आसींद-हुरड़ा विधानसभा, सुनील सुवालका को मांडल विधानसभा तथा रामेश्वर लाल को मांडलगढ़ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
चेयरमैन सी. एस. राजू जाट बरन ने कहा कि संस्थान पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यशाला के माध्यम से जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों एवं पर्यावरण प्रेमियों से 5 जून को आयोजित होने वाली “वसुधैव हरितम् कार्यशाला” में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।








Users Today : 40