
मावली ! राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नामरी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय और समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में विद्यालय के कुल 4 होनहार छात्राओं का चयन हुआ है। इस शानदार सफलता के बाद स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। सुश्री अंजली मेघवाल, खुशी मेघवाल, गुंजन गमेती एवं उर्मिला मेघवाल को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी !
चयनित होनहार बालिकाओं को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष बारह हजार रूपये आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी इन मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप कक्षा 12 तक 48000/-राशि देने का विशेष प्रावधान है जो इनकी उच्च शिक्षा के मार्ग को सुगम बनाएगी। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे स्कूल प्रशासन और शिक्षकों का कड़ा परिश्रम रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु हाड़ा के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी शिक्षक संजय कुमार रेगर के उत्कृष्ट मार्गदर्शन व मुख्य भूमिका के चलते बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है।विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा की आपकी यह सफलता आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें आप सभी पर गर्व है!” विगत 5 वर्षों मे विद्यालय से लगभग 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। छात्राओं ने विगत वर्षों से चली आ रही NMMS मे चयन की गौरवशाली परंपरा को बनाये रखा है इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने विद्यालय परिवार एवं सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी पंचायत शिक्षक लक्ष्मण लाल ग़ायरी द्वार प्रदान की गयी !








Users Today : 0