Home » मावली » पंचकर्म चिकित्सा शिविर सम्पन्न 200 से अधिक रोगी लाभान्वित

पंचकर्म चिकित्सा शिविर सम्पन्न 200 से अधिक रोगी लाभान्वित

मावली ! आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आयोजित तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में 200 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की वात व्याधियों से पीड़ित रोगी यथा कटी शूल, संधि शूल, गृध्रसी, शीर्ष शूल,अनिंद्रा, फ्रोजन शोल्डर, स्कंध शूल,  जानू संधि शूल, कदर के साथ साथ अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगी आये उनका उपचार स्नेहन , स्वेदन, कटी वस्ति, जानू वस्ति, अग्नि कर्म,शिरोधारा , ट्रैक्शन,अग्नि कर्म, शिरावेध आदि विविध थैरेपी के साथ -2 औषधियों द्वारा उपचार किया गया।डॉ पंकज तंवर ने कपिंग थैरेपी एवं ट्रेक्शन द्वारा रोगियों को तुरंत लाभ प्रदान किया। भीषण गर्मी में भी लोगों ने शिविर के प्रति भारी उत्साह देखा गया।शिविर में  डॉ टीना वर्मा, नर्स आशा कुमारी मीणा नर्स कल्पना मीणा, नर्स सुमन गर्ग, कंपाउंडर मनोज कुमार, कंपाउंडर महेंद्र रैगर, कंपाउंडर किशोर सिंह, किशन लाल डांगी, परिचारक भंवर सिंह चौहान, बबीता महात्मा सहायिका सुशीला चौधरी ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली ने दी !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?