
मावली ! आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आयोजित तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर में नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद वात व्याधि पीड़ितों में गजब का उत्साह देखने को मिला
।शिविर में काफी दूर -2 से रोगी आये।शिविर का प्रारंभ समाजसेवी श्री देवी लाल जी ने भगवान धन्वन्तरि जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य रामेश्वर लाल जणवा एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन 56 रोगी आये जिनमे विभिन्न प्रकार के वात व्याधि पीड़ित जानू संधि शूल,कटी शूल स्कंध शूल, गृध्रसी शीर्ष शूल के साथ अन्य व्याधियों से पीड़ित रोगी आये उनका उपचार पंच कर्म विधि स्नेहन , स्वेदन,वस्ति,जानू वस्ति, कटी वस्ति, कपिंग थैरेपी, ट्रेक्शन आदि के साथ -2 औषधियों द्वारा उपचार किया गया। इस अवसर पर रोगियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की भी जाँच की गई। 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्रशन संस्कार कराया गया। आँचल प्रसूता प्रभारी डॉ टीना वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को ग्रीष्म ऋतु विशेषतः नौतपा की भीषण गर्मी से बचने हेतु कहा गया। शिविर में डॉ पंकज तंवर, डॉ विनोद कुमार शर्मा, नर्स आशा कुमारी मीणा, नर्स कल्पना मीणा, कंपाउंडर महेंद्र रैगर, कंपाउंडर किशोर सिंह, किशन लाल डांगी, परिचारक भंवर सिंह चौहान, आयुष मित्र बविता महात्मा सहायिका सुशीला चौधरी ने अपनी सेवाएं दी। शिवर 27 मई तक चलेगा।रोगी उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठावें। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!








Users Today : 0