
आरजीएचएस सुविधाओं को जारी रखने की रखी मांग
मावली, 25 मई 2026, सोमवार। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली ने सोमवार को मावली नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
ज्ञापन में आरजीएचएस में अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मास्टोर्स द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं को बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
मावली नायब तहसीलदार को उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली के नैतृत्व में पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सौंपा गया था ज्ञापन।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं संभागियों में भोम सिंह चूण्डावत, लक्ष्मी लाल अजमेरा, महेश चंद्र विजयवर्गीय, धन श्याम लाल पुजारी, सोहन पुरी गोस्वामी, पुष्कर लाल बड़गुर्जर, जगदीश दाधीच, करण सिंह राठौड़, रमेश चन्द्र वैरागी, बसंत कुमार त्रिपाठी, बाबू लाल सालवी, शमशुद्दीन मंसूरी, हस्ती मल कोठारी, जसवंत सिंह राव, जगदीश चंद्र तेली, बंशी लाल आचार्य, लक्ष्मी लाल पालीवाल, मदन लाल चौधरी, किशन सिंह राठौड़, दिनेश चंद्र जैन, पर्वत सिंह राणावत,मांगी लाल डांगी, किशन सिंह राव, दिनेश चंद्र सनाढ्य सहित समस्त विभागों के सेवा निवृत्त वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली के अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने चुन्नी लाल अहीर के माध्यम से प्रेषित की।








Users Today : 0